फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी स्कूलों को बंद करने की कोशिश: शेषनाथ

Sun, 08 May 2016 11:20 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
कार्यक्रम - फोटो : santosh verma
विज्ञापन
पडरौना। निजी प्रबंध, अशासकीय विद्यालय कल्याण समिति की बैठक रविवार को पडरौना नगर के जूनियर हाईस्कूल में हुई। बैठक में मौजूद लोगों ने कहा कि परिषदीय विद्यालयाें में बच्चों की संख्या कम होने के कारण निजी विद्यालयों को बंद कराने और उनके खिलाफ जांच के नाम पर उत्पीड़न करने का प्रयास किया जा रहा है।्
विज्ञापन


संगठन के अध्यक्ष शेषनाथ सिंह ने कहा कि निजी विद्यालयों को बंद कराने के लिए की जा रही कोशिश बंद नहीं होती है तो संगठन आर पार की लड़ाई लड़ेगा। उन्होंने कहा कि इस सिलसिले में 11 मई को डीएम और बीएसए को ज्ञापन सौंपा जाएगा। उन्होंने सभी निजी विद्यालयाें के प्रधानाचार्यों और प्रबंधकों से बैठक में सम्मिलित होने की अपील की। इस दौरान संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र दीक्षित, महामंत्री राकेश राय, कोषाध्यक्ष नचिकेता भट्ट, प्रवक्ता यशपाल कुमार शुक्ल, मीडिया प्रभारी नवलकिशोर त्रिपाठी, देवेंद्र मणि त्रिपाठी, संत कुमार सिंह, शिवनाथ पांडेय, विनोद उपाध्याय, कैलाश पति त्रिपाठी आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें