फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: प्रेमवलिया में ट्रक पलटा, चार घंटे तक जाम रहा गोरखपुर हाईवे

Thu, 22 May 2025 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
जाम में फंसी गाड़ियां। संवाद  
विज्ञापन
मल्लूडीह। कसया क्षेत्र के एनएच-28 पर बुधवार की सुबह प्रेमवलिया कट के पास एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। इसमें चालक व खलासी दोनों घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए लोग सीएचसी कसया ले गए। प्राथमिक इलाज के बाद यहां से कुशीनगर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहां दोनों भर्ती हैं। दूसरी ओर ट्रक पलटने से हाईवे पर करीब चार घंटे तक लगा जाम रहा।
विज्ञापन

कसया से तमकुही जा रहा ट्रक प्रेमवलिया चौराहे पर पहुंचा था। यहां उत्तरी लेन पर पिछले एक सप्ताह से निर्माण कार्य चल रहा है। इसके चलते रूट डायवर्जन किया गया है। इससे दक्षिणी लेन से वाहनों का आवागमन हो रहा है। सुबह छह बजे चालक ट्रक को दक्षिणी लेन पर मोड़ रहा था कि अचानक वह अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक फैजान (24) व खलासी सलमान निवासी टंडवा बदली, जिला रामपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। रूट डायवर्जन के कारण दोनों तरफ चार घंटे तक जाम लगा रहा। प्रेमवलिया कट के पास से जो रूट डायवर्जन किया गया है। इससे जाम की समस्या हाईवे पर बढ़ गई है, हादसे भी हो रहे हैं। लोडेड ट्रक कट के पास से दूसरे लेन में जाने पर पलट जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें