तमकुहीराज। तमकुहीराज-सेवरही मार्ग पर भटवलिया के पास गन्ना लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पुलिया में टकराने के बाद सड़क किनारे पलट गया। ट्रक में दबकर टेंपो का मरम्मत करा रहा चालक घायल हो गया। ट्रक चालक को भी चोटें आई हैं। ट्रक के नीचे पांच से अधिक बाइक दबकर क्षतिग्रस्त हो गई हैं। जहां ट्रक पलटा, वहां से कुछ ही देर पहले लोग बाइक खड़ा कर हटे थे। क्रेन की मदद से ट्रक व सड़क पर बिखरे गन्ने को हटाया गया। इलाज के लिए सीएचसी पर पहुंचे ट्रक चालक के नशे में होने की पुष्टि डॉक्टर ने किया।
गन्ना लेकर सेवरही चीनी मिल पर जा रहा ट्रक मंगलवार शाम करीब 6 बजे अभी तमकुहीराज-सेवरही मार्ग पर भटवलिया के पास पहुंचा था कि अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग से टकराकर पलट गया। अपना टेंपो की मरम्मत करा रहे टेंपो चालक नगर के वार्ड नंबर सात निवासी 25 वर्षीय मनीष घायल हो गए और टेंपो क्षतिग्रस्त हो गया। मऊ जिले के घोसी निवासी ट्रक चालक विजय कुमार 45 भी चोटिल हो गया। घायलों को लोगों ने सीएचसी पहुंचाया। डॉ. दिग्विजय राय ने बताया कि ट्रक चालक नशे था। घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो ट्रक जहां पलटा है, वहां पर लोग बाइक खड़ी कर आपस में बात कर रहे थे। घटना से दो मिनट पहले ही एक दुकान में चले गए हैं, नहीं तो कई लोगों की जान जा सकती थी। तमकुहीराज के इंस्पेक्टर अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सड़क पर पलटे ट्रक को क्रेन की मदद से हटाया जा रहा है।