फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बालू लदा ट्रक पलटा, खलासी की मौत, चालक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
- बिहार के ठोरी घाट से बालू लेकर आ रहा था, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी।

मंसाछापर। बिहार से बालू लेकर आ रहा ट्रक बुधवार की सुबह नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के जुड़ा छपरा गांव के पास पलट गया। इसमें दबकर एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों की मदद से ट्रक में दबे दोनों युवकों को बाहर निकालकर सीएचसी ले जाया गया। घायल की हालत गंभीर बताते हुए डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
जटहां बाजार थाना क्षेत्र के कटाई भरपुरवा गांव के मदरहवा निवासी सुभाष यादव का बेटा प्रेम (30) ट्रक का चालक है। उसी ट्रक पर गांव के ही नगीना यादव का बेटा पंकज (25) खलासी का काम करता था। बुधवार को भोर में दोनों बिहार के ठोरी घाट से बालू लेकर ट्रक से नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के जुड़ा छपरा लेकर आ रहे थे। सुबह करीब 5:30 बजे अनियंत्रित होकर जुड़ा छपरा गांव के पास मुख्य सड़क के किनारे ट्रक पलट गया। ट्रक में प्रेम और पंकज दब गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद पहुंचे लोगों के प्रयास से दोनों को बाहर निकाला गया। उन्हें एंबुलेंस से कोटवा सीएचसी भेजा, जहां पंकज को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर के अनुसार प्रेम के सिर में गंभीर चोट आई है। पंकज के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजनों रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। घर वालों के अनुसार मृतक पंकज की शादी तय थी।
सीओ उमेश भट्ट ने बताया कि अचानक ट्रक पलटने से हादसा हुआ है। इसमें एक की मौत हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें