फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: करंट से 12 वर्षीय बालिका की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपराघाट। क्षेत्र के दोमाठ गांव निवासी रामानंद गोड़ की पुत्री रागिनी (12) की वाशिंग मशीन से कपड़ा धुलते समय करंट लगने से मौत हो गई। परिजनों के अनुसार रागिनी वाशिंग मशीन में कपड़ा धोते समय मशीन पर हाथ रखकर खड़ी थी। तभी उसमें उतरे करंट के कारण वह मशीन से चिपक गई। बोर्ड से बिजली काटकर परिजन उसे लेकर सीएचसी तमकुहीराज पहुंचे। जहां डॉक्टर ने बालिका को मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें