फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: गत्ता लदे ट्रक में लगी आग, चालक फरार

Thu, 14 Nov 2024 02:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। नगर के बाईपास मार्ग स्थित रेलवे लाइन के किनारे मंगलवार रात करीब 12 बजे गत्ता लदे ट्रक में आग लग गई। ट्रक छोड़कर चालक और खलासी भाग गए। अग्निशमन कर्मियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

अग्निशमन अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि रात करीब 12 बजे टोल-फ्री नंबर पर सूचना मिली की बाईपास रोड पर रेलवे लाइन के किनारे एक गत्ता लदे ट्रक में आग लगी है। सूचना पर वहां टीम के साथ पहुंचकर आग पर नियंत्रण किया। मौजूद लोगों ने बताया कि ट्रक में आग लगने के बाद चालक और खलासी ट्रक से कूदकर भाग गए थे। इसलिए उसके बारे में विस्तृत जानकारी नहीं मिली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें