पकवा इनार। बुधवार की शाम राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर ट्रक-ई रिक्शा व बाइक की टक्कर हुई। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी कसया भेजवाया गया। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद चिंताजनक हालत देखकर एक को जिला अस्पताल रेफर किया।
जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम करीब पांच बजे कुशीनगर में निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-28 स्थित बिहार की तरफ जा रहे ट्रक व विपरीत दिशा से आ रहे ई-रिक्शा की टक्कर हो गई। हादसे के दौरान गुजर रहे हाटा के सेमरी परसौनी निवासी बाइक सवार राजन शर्मा (18) व महेश गुप्ता (19) के अलावा देवपोखर ई-रिक्शा चालक सोनू शर्मा (18) घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी कसया भेजवाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद महेश गुप्ता को रेफर कर दिया गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर थाने ले गई। वहीं ई रिक्शा हादसे में काफी छतिग्रस्त हो गई थी।