फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर: सीवान में सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौत, एक साल पहले हुई थी शादी

Sat, 21 Nov 2026 06:30 PM IST
अनुराग रंजन संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर

सार

परिजन ने बताया कि पिंटू पेशे से ट्रक चालक थे और अपना ट्रक चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। दो भाइयों में वह सबसे छोटे थे। उनकी शादी महज एक वर्ष पहले हुई थी। उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन
सड़क हादसा। - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बनकटा बाजार थाना क्षेत्र के बेलवा आलमदास गांव निवासी 28 वर्षीय ट्रक चालक पिंटू गुप्ता की शुक्रवार देर रात बिहार के सीवान जिले में सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। माता-पिता और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Trending Videos

जानकारी के अनुसार, पिंटू शुक्रवार रात बिहार से अपना ट्रक लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान रात करीब 11 बजे सीवान जिले में उनका ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े दूसरे वाहन से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिंटू की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

परिजन ने बताया कि पिंटू पेशे से ट्रक चालक थे और अपना ट्रक चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। दो भाइयों में वह सबसे छोटे थे। उनकी शादी महज एक वर्ष पहले हुई थी। उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घर में खुशियों की जगह मातम पसरा हुआ है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें