फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ट्रक ने बाइक मारी टक्कर एक की मौत, तीन घायल

Sun, 25 Jan 2026 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
 रोते बिलखते परिजन। स्रोत-सोशल मीडिया   
विज्ञापन
मंसाछापर। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के पिपरा-बलकुड़िया मार्ग पर शुक्रवार को गन्ना लदे ओवरलोड ट्रक की चपेट में आने एक बाइक पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग जब तक मदद के लिए उनके पास पहुंचे तब तक मौके पर ही एक किशोर की मौत हो गई। पुलिस ने तीन घायलो को मेडिकल कॉलेज भिजवाया, जहां से दो को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

ओवरलोड गन्ना लदा एक ट्रक शुक्रवार देर शाम पिपरा की ओर जा रहा था। उसी दौरान बलकुड़िया की ओर से आ रहे एक बाइक की ट्रक से टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार बलकुड़िया निवासी विनय शर्मा (22), नितेश (13), प्रिया (12) और प्रियांशु (8) गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ ही देर में नितेश की मौके पर ही मौत हो गई। विनय और प्रियांशु को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें