फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर लगा घुटने भर पानी से बढ़ी परेशानी

विज्ञापन
मोजहिदा गांव में जलजमाव को लेकर लोगों ने किया प्रदर्शन। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
सड़क पर लगा घुटने भर पानी से बढ़ी परेशानी
विज्ञापन

पडरौना। जल निकासी व्यवस्था नहीं होने से बलुचहां रोड पर घुटने भर लग गया है। राहगीरों को परेशानी के साथ ही दुर्घटनाएं भी हो रही हैं। इससे लोगों में नाराजगी है।
नगर के रामकोला रोड से बलुचहां गांव की तरफ से आरसीसी सड़क जाती है। इस रास्ते देवरिया पांडेय, मठिया राय, लखराव समेत अन्य गांवों के लोग पडरौना बाजार के लिए आते हैं। इस सड़क के अगल-बगल बनी नालियों की साफ-सफाई नही होने से पूरी तरह जाम हो गई है। इसके नाते हल्की बारिश होने पर सड़क पर पानी लग जाता है। बीते कई दिनों से हो रही बारिश के चलते इस सड़क पर घुटने भर पानी लगा हुआ है। इसके चलते इधर से आने-जाने वालों को परेशानी होने के साथ ही चलने में थोड़ी भी असावधानी होने पर लोग पानी में गिर कर चोटिल हो जा रहे हैं। इसके अलावा यहां रहने वाले लोगों को बीमारियाें की आशंका है।
विज्ञापन

सड़क पर ईंट पर टुकड़े डालकर कराई मरम्मत
पडरौना। नगर के कठकुइयां मोड़ के पास टूट चुकी सड़क की शनिवार को मरम्मत की गई। नगर पालिका परिषद की तरफ से सड़क पर ईंट के टुकड़े डालकर मरम्मत कराई गई।
कठकुइयां मोड़ के पास बाईपास रोड टूटकर गड्ढे में तब्दील हो गया था। बड़े-बड़े गड्ढ़े होने से आवागमन में परेशानी हो रही थी। इसे संज्ञान में लेते हुए चेयरमैन विनय जायसवाल के निर्देश पर मनीष जायसवाल ने सबसे पहले सड़क पर पसरे पानी को निकलवाया। इसके बाद वहां ईंट की टुकड़े डालकर सड़क को गड्ढ़ा मुक्त कराया। इस दौरान अशोक मणि, विकास वर्मा, हरिंद्र साह आदि मौजूद रहे।
जलभराव से नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन
जटहां बाजार। विशुनपुरा ब्लॉक के मोजहिदा गांव की मुख्य सड़क पर करीब दो महीने से जलभराव के चलते आवागमन ठप है। इससे नाराज लोगों ने प्रदर्शन कर जलनिकासी की व्यवस्था की मांग की।
एक जुलाई से प्रशासन स्वच्छता पखवारा मना रहा है। इसके तहत गांवों को स्वच्छ रखना है, लेकिन जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने से मोजहिदा गांव की मुख्य सड़क पर जलजमाव हो गया है। इसके चलते इस रास्ते आवागमन पूरी तरह ठप है। गांव के कोलाई यादव, उमेश यादव, बलिराम यादव, गौतम यादव, पिंटू, मनीष कुमार, सुदामा, अंशु, उपेंद्र गुप्ता, रामबेलास गुप्ता ने प्रदर्शन कर विरोध जताया और शीघ्र समस्या का समाधान कराने की मांग की।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रजी अहमद ने बताया कि खड़ंजा को उखड़वाया गया था, लेकिन तभी से बरसात होनी शुरू हो गई है, इसलिए जलभराव हुआ है। बीडीओ आनंद प्रकाश ने बताया कि यह गंभीर प्रकरण है। इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें