फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कर्ज से परेशान महिला ट्रेन से कटने पहुंच गई

Sat, 01 Apr 2023 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा थाना क्षेत्र के सुभाष चौक की घटना
विज्ञापन

पुलिस ने महिला को समझा बुझाकर घर भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
खड्डा। स्वयं सहायता समूह का कर्ज नहीं चुका पाने से परेशान बुजुर्ग महिला ट्रेन से कटकर खुदकुशी करने पहुंच गईं। शुक्रवार की दोपहर महिला को रेलवे लाइन के किनारे देखकर दरोगा को संदेह हुआ। ट्रेन के आने पहले दरोगा ने उसससे बात की, जिसके बाद मामला सामने आया। परिजनों को बुलाकर पुलिस ने उसे घर भेज दिया।
खड्डा कस्बे की रहने वाली एक बुजुर्ग महिला स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हुई है। उनके परिवार की आर्थिक स्थित ठीक नहीं है। उनके दो बेटे हैं, जो मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं। घर के काम के लिए उसने स्वयं सहायता समूह से दो साल पहले 40 हजार रुपये का कर्ज लिया, लेकिन वह कर्ज चुका नहीं पाईं।
विज्ञापन

इससे रकम बढ़कर 70 हजार पहुंच गई। समूह का पैसा नहीं चुका पाने से महिला परेशान रहने लगीं। शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे महिला रेलवे लाइन के पास पहुंच गई। वह काफी देर तक रेलवे लाइन के पास खड़ी रही, तभी सुभाष चौक पर ड्यूटी कर रहे दरोगा अखिलेश सिंह की नजर उस पर पड़ गई। वह महिला के पास पहुंचे।
विज्ञापन

उनसे बात करते हुए रेलवे लाइन से कुछ दूर पेड़ के नीचे ले गए। बुजुर्ग ने पूरी कहानी बताई तो वह महिला को लेकर एसएचओ अमित शर्मा के पास पहुंचे। एसएचओ ने महिला के बेटों को बुलवाकर मां को सौंप दिया। एसएचओ ने कहा कि कर्ज चुकाने के लिए यदि कोई दबाव बनाए तो इसकी सूचना जरूर दें। एसएचओ अमित शर्मा ने बताया कि बुजुर्ग महिला के परिजनों को बुलाकर उनको घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें