डॉ. रामआशीष सिंह को दी गई श्रद्धांजलि
पडरौना। नगर के उदित नारायण इंटर कॉलेज में अटेवा पेंशन बचाओ मंच की तरफ से सोमवार को श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इसमें स्वर्गीय डॉ. रामआशीष सिंह के चित्र पर पुष्पार्चन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
जिला संयोजक अजय कुमार ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर सात दिसंबर 2016 को विधानसभा का घेराव किया गया था। आंदोलन कर रहे कर्मचारियों पर पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया था। उसमें घायल श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज के प्रवक्ता डॉ. रामआशीष सिंह की मौत हो गई थी। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए उनकी दी गई शहादत बेकार नहीं जाएगी। संगठन पुरानी पेंशन बहाली के लिए आंदोलन जारी रखेगा।
इस दौरान सुनील पाल, असगर अली, उपेंद्र कुशवाहा, प्रमोद मौर्य, वीरेंद्र राजभर, राजीव उपाध्याय, दिनेश कुशवाहा, नंदलाल पाल, राजमन यादव, अजीत सिंह, आनंद वर्नवाल, भानु सिंह, सिद्धार्थ यादव, धर्मेंद्र यादव, प्रदीप गुप्ता, विनय यादव, पंकज, संजय, प्रमोद, यादव, महेश पटेल, मृगेंद्र राघव राव आदि मौजूद रहे।