फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: काकोरी कांड की पूर्व संध्या पर दीप जलाकर दी श्रद्धांजलि

Fri, 09 Aug 2024 04:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। काकोरी कांड की बरसी की पूर्व संध्या पर बृहस्पतिवार की देर शाम को विशुनपुरा ब्लॉक के सभी अमृत सरोवरों पर दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें काकोरी कांड में शहीद हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख विंध्यवासिनी श्रीवास्तव ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को भुलाया नहीं जा सकता है। देश की स्वतंत्रता अखंड रखते हुए उनके बताए रास्ते पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इसके बाद जरार अमृत सरोवर पर दीपोत्सव कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान बीडीओ सुशील कुमार सिंह, ग्राम प्रधान सतीश गौतम, उपेंद्र गौतम, सुबास प्रसाद, सचिव अनूप दुबे आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें