फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जूडो प्रतियोगिता के लिए ट्रायल आज

Thu, 01 Jan 2026 02:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। आगामी चार से छह जनवरी तक आगरा में आयोजित प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर जूडो प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए बृहस्पतिवार को जिला स्टेडियम में जूडो खिलाड़ियों का चयन होगा। इसमें सफल खिलाड़ियों को दो जनवरी को गोरखपुर स्थित क्षेत्रीय क्रीडांगन में ट्रायल होगा। इसमें चयनित खिलाड़ी प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे। क्रीडाधिकारी रवि निषाद ने बताया कि आगरा में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर पुरुष-महिला जूडो प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए जिला स्टेडियम में बृहस्पतिवार को दोपहर दो बजे से चयन होगा। इसमें चयनित खिलाड़ी दो जनवरी की दोपहर 12 बजे से वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज, गोरखपुर में आयोजित मंडल स्तरीय ट्रायल में शामिल होंगे। इसमें चयनित खिलाड़ी चार से छह जनवरी तक आगरा में आयोजित प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें