दुदही। सीएचसी परिसर में चल रहा आशा व संगिनी कार्यकर्ताओं का धरना बुधवार को 17वें दिन भी जारी रहा। आशा व संगिनी कार्यकर्ताओं ने चेताया कि उनकी मांगे पूरी होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन कर रहीं आशा व संगिनी कार्यकर्ताओं ने कहा कि समय पर मानदेय और प्रोत्साहन राशि नहीं मिल पा रही है।