फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कल से होगा प्रदेश स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिताओं के लिए ट्रायल

Wed, 15 Jul 2026 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। प्रदेश स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिताओं के लिए जिला और मंडलीय टीम के चयन के लिए 16 जुलाई से जिला स्टेडियम में ट्रायल होगा।
विज्ञापन

क्रीड़ाधिकारी प्रवेश कुमार रावत ने बताया कि कबड्डी महिला वर्ग के लिए जिला स्तरीय ट्रायल 16 जुलाई को सुबह 11 बजे, स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा। इसमें चयनित खिलाड़ी 17 जुलाई को रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम गोरखपुर में आयोजित मंडलीय ट्रायल में शामिल होंगे। वहां सफल हुए खिलाड़ी चार से छह अगस्त को आगरा में आयोजित प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि जिम्नास्टिक महिला वर्ग की टीम के लिए जिला चयन 20 जुलाई को सुबह 11 बजे स्पोर्ट्स स्टेडियम और मंडलीय ट्रायल 21 जुलाई को सुबह 10 बजे से रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम गोरखपुर में होगा। मंडल स्तर पर चयनित खिलाड़ी चार व पांच अगस्त को आगरा में आयोजित प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

बास्केटबॉल महिला वर्ग के लिए जिला स्तरीय चयन 17 जुलाई को जिला स्टेडियम में सुबह 10 बजे से होगा। इसमें चयनित खिलाड़ी गोरखपुर रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में 21 जुलाई को ट्रायल में शामिल होंगे। वहां चयनित खिलाड़ियों को 27 से 29 जुलाई तक बरेली में आयोजित प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें