संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। आवासीय क्रीड़ा छात्रावास में प्रवेश के लिए जिला स्टेडियम में 24 और 25 को ट्रॉयल होगा। इसमें 12 और 15 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ी शामिल होंगे।
यह जानकारी जिला क्रीडाधिकारी रवि निषाद ने दी। उन्हाेंने बताया कि खेल निदेशालय के अधीन विभिन्न स्टेडियम में स्थापित आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों में रिक्त स्थानों को भरने के लिए 24 जुलाई को जिला स्टेडियम रविंद्रनगर और 25 जुलाई को मंडल स्तर पर ट्राॅयल होगा। यहां सफल खिलाड़ी 27 और 28 जुलाई को केडी सिंह बाबू स्टेडियम लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय ट्राॅयल देंगे। इसके बाद उनका चयन होगा।
उन्होंने बताया कि तैराकी, बैंडमिंटन, बास्केटबाॅल, तीरंदाजी, कुश्ती, वॉलीबाॅल खेल के लिए ट्राॅयल होगा। इस ट्राॅयल में शामिल होने के लिए खिलाड़ियों को अपने साथ आधार की छाया प्रति, जन्म प्रमाणपत्र की प्रति लाना अनिवार्य है।