पडरौना। नगर के महाराणा प्रताप नगर में सोमवार की रात एक घर में चोरी हो गई। चोरों ने घर में रखा नगदी और आभूषण उठा ले गए। परिवार के सभी लोग एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
महाराणा प्रताप नगर (मटियरवा) निवासी जमालुद्दीन अंसारी सोमवार की रात परिवार समेत अपने एक रिश्तेदार के घर वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। उन्होंने पुलिस को दिए गए तहरीर में कहा कि वहां से वापस घर आए तो मुख्य दरवाजा पर लगा ताला टूटा था। घर के भीतर कमरों में सारा बिखरा पड़ा था। आलमारियों में रखा नगदी और आभूषण गायब था। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। संवाद