फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराना व्यवसायी के घर चोरी, सदमे से पत्नी बेहोश

विज्ञापन
तमकुहीराज चोरी की घटना के बाद घर में बिखरा सामान। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
किराना व्यवसायी के घर चोरी, सदमे से पत्नी बेहोश
विज्ञापन

तरयासुजान थाना क्षेत्र के भटवलिया गांव का मामला
बीमार पत्नी का तमकुही सीएचसी में कराया गया इलाज
अमर उजाला ब्यूरो
तमकुहीराज। तरयासुजान थानाक्षेत्र के भटवलिया गांव में एक किराना व्यवसाई के घर में बृहस्पतिवार की रात भीषण चोरी हुई। चोरों ने 95 हजार रुपये सहित लाखों रुपये के गहने चुरा लिए। इस वारदात से परिजनों में कोहराम मच गया। गृहस्वामिनी बेहोश हो गईं, जिन्हें तमकुही सीएचसी में भर्ती कराना पड़ा। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
भटवलिया गांव के रामचंद्र ब्याहुत के घर में घुसे चोरों ने आलमारी में रखे 95 हजार रुपये नकद एवं सोने-चांदी के कई आभूषण उठा ले गए। भोर में घरवालों को जब घटना की जानकारी हुई तो कोहराम मच गया। नकदी व गहने चोरी होने से रामचंद्र की पत्नी मीना देवी बेहोश होकर गिर पड़ी। लोगों ने उन्हें सीएचसी तमकुहीराज में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार हुआ। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी तमकुहीराज कन्हैयालाल यादव ने चोरी की इस घटना का जल्दी खुलासा करने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

साइकिल की दुकान में चोरी
सलेमगढ़। तरयासुजान थाना क्षेत्र के बसडीला बुजुर्ग में साइकिल की दुकान का शटर तोड़कर सामान चोरी हो गया। शुक्रवार की सुबह चोरी की घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। बसडिला बुजुर्ग के शांति चौक पर शिवनाथ पाल की साइकिल की दुकान है। बृहस्पतिवार की रात चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर हजारों का सामान चुरा लिया। शुक्रवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर दुकानदार ने पुलिस को अवगत कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें