फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मेन लाइन पर गिरी पेड़ की डाली, बिजली आपूर्ति ठप

Fri, 18 Jul 2025 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। शहर रामधाम विशुनपुरा के पास बृहस्पतिवार की दोपहर हुई बारिश के दौरान मेन लाइन पर एक पेड़ की डाली टूटकर गिर गई। इसके चलते आधे शहर में करीब चार घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहे। बारिश बंद होने के बाद बिजली कर्मियों ने बिजली के तार से पेड़ की डाली हटाकर बिजली आपूर्ति बहाल कराई। रामधान विशुनपुरा स्थित विद्युत वितरण खंड से शहर के आधे करीब 10 मोहल्ल के करीब 500 घरों में बिजली आपूर्ति होती है। बृहस्पतिवार की दोपहर करीब एक बजे तेज हवा के साथ हुई बारिश के दौरान एक पेड़ की डाली टूटकर मेनलाइन पर गिर गया। इसकी वजह से शहर के तिलक चौक, दरबार रोड, इंदिरा नगर, अंबे चौक, बेलवा चुंगी, कठनवार समेत आसपास के शहरी इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें