फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: होम्योपैथ में कई असाध्य रोगों का इलाज संभव

Fri, 11 Apr 2025 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। शहर के एक होटल में आयुष होम्योपैथिक एसोसिएशन ऑफ इंडिया की तरफ से विश्व होम्योपैथी दिवस के रूप में डॉ. हैनीमैन की जयंती मनाई गई। इसमें उनके चित्र पर पुष्पार्चन कर उनके बताए रास्ते चलने का संकल्प लिया गया। मुख्य अतिथि जिला एवं सत्र न्यायधीश सुशील कुमार शशि ने कहा कि होम्योपैथ विधा ऐलोपैथ से अधिक सुरक्षित है। इसमें कई गंभीर बीमारियों का स्थाई इलाज संभव है। कार्यक्रम को डॉ. अशोक कुमार सिंह, डॉ. अरुण कुमार गौतम आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम में आयुष होम्योपैथिक एसोसिएशन ऑफ इंडिया कुशीनगर का डॉ. अरुण कुमार गौतम को जिलाध्यक्ष, डॉ. दिलीप तुलस्यान को उपाध्यक्ष, डॉ. वेदप्रकाश तिवारी को सचिव, डॉ. राजाराम जायसवाल को कोषाध्यक्ष, डॉ. धनंजय कुमार मिश्र को सलाहकार चुना गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मृत्युंजय ओझा ने किया। इस दौरान डॉ. अभ्युदय मौर्य, डॉ. अरुण कुमार तिवारी, डॉ. पीएन राय, डॉ. विनय राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें