फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरियादियों के साथ करें अच्छा व्यवहार : एसडीएम

Sat, 07 Dec 2024 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
नेबुआ नौरंगिया। शुक्रवार को खड्डा तहसील सभागार में अधिवक्ताओं की बैठक हुई। इसमें समन्वय पर जोर दिया गया। एसडीएम प्रिंस कुमार ने कहा कि अधिवक्ता समाज का सजग प्रहरी है। फरियादियों को न्याय दिलाने में अधिवक्ता का अहम रोल है। कोर्ट को सुचारु रूप से संचालन में अधिवक्ताओं का सहयोग जरूरी है। ऐसे में समन्वय स्थापित करके लंबित मुकदमों का निस्तारण किया जाना चाहिए। अधिकारी और कर्मचारी आने वाले फरियादियों के साथ अच्छा बर्ताव करें।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने तहसील से संबंधित समस्याओं का जिक्र किया। कोर्ट के आदेश, परवाना रजिस्ट्रार कानूनगो के अमल दरामद से संबंधित व कर्मचारियों के व्यवहार समेत कई समस्याओं को रखा। एसडीएम ने भरोसा दिलाया कि समस्याओं का निस्तारण हो जाएगा।
इस दौरान अनुप मिश्रा, उत्तम सिंह, नत्थू शर्मा, दयानंद मणि त्रिपाठी, अवधेश यादव, ज्योतिराज मालवीय, भानू प्रताप पांडेय, सुनील चौधरी, अनिल सिंह, अजय चौहान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें