फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 30 घंटे बाद भी नहीं बदला सेवरही कस्बे का ट्रांसफाॅर्मर

Sat, 13 Jul 2024 05:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड। सेवरही नगर पंचायत के पटेलनगर में लगा 400 केवीए का ट्रांसफार्मर बृहस्पतिवार को सुबह जल गया था। 100 से अधिक दुकानदारों और घरों की बिजली गुल हो गई है। शुक्रवार को भी जला हुआ ट्रांसफार्मर नहीं बदला जा सका है। इससे बिजली निगम के खिलाफ दुकानदारों में नाराजगी है। दुकानदारों का कहना है कि कॉमर्शियल बिल का भुगतान दिया जाता है लेकिन, 30 घंटे बाद भी जला ट्रांसफार्मर नहीं बदला जा सका। उमसभरी गर्मी में दुकानों में बैठना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

सेवरही नगर पंचायत के पटेलनगर में बिजली विभाग की ओर से 400 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया है। उससे पटेलनगर,जवाहर नगर, किदवई नगर और आजाद नगर नगर के सैकड़ो विद्युत उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति की जाती है। ट्रांसफार्मर बृहस्पतिवार की सुबह अचानक जल गया। अबतक कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं किया गया है। शुक्रवार को भी लोगों को बिजली के साथ पानी के संकट से जूझना पड़ा। सभासद लव जायसवाल, सफदर हुसैन खान, लवकुश गुप्ता, सुबाष जायसवाल, अनुज सोनी आदि का कहना है कि 30 घंटे बाद भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं होने से न केवल उनकी दुकानदारी प्रभावित हुई है, बल्कि उमस भरी गर्मी से लोगो की परेशानी बढ़ गई है। इन लोगों ने विभाग से शीघ्र वैकल्पिक व्यवस्था कर आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। जेई विकास कुमार साहनी का कहना है कि ट्रांसफार्मर के लिए डिमांड भेजा गया है। शाम तक ट्रांसफार्मर आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें