फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ट्रांसफार्मर का जला केबल, तीन घंटे ठप रही आपूर्ति

Sat, 29 Jun 2024 04:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। नगर के गोशाला फीडर से जुड़े पश्चिमी रेलवे ढाले के पास रखा 400 केवीए के ट्रांसफार्मर का केबल जल गया। इससे साहबगंज मोहल्ले के करीब दो सौ घर में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। जानकारी होने पर पहुंंचे बिजली कर्मियों ने उसे सही कर करीब तीन घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल की।
विज्ञापन

नगर के गोशाला फीडर से जुड़े पश्चिमी रेलवे ढाला के पास लगा 400 केवीए के ट्रांसफार्मर का केबल दोपहर करीब 12 बजे जल गया। ट्रांसफार्मर में आई खराबी के बाद करीब दो सौ लोगों के घर बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली नहीं होने से लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हो उठे। जिन लोगों के घर में इन्वर्टर थे, उन्हें तो परेशानी कम हुई, लेकिन जिनके घर इन्वर्टर नहीं थे उनके घर की महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग उमस भरी गर्मी से बिलबिला उठे। लोगों की सूचना पर संतोष मिश्र की अगुवाई में पहुंचे बिजली कर्मियों ने पेट्रोलिंग कर आई खराबी को चिन्हित किया। इसके बाद उसे सही कर करीब तीन घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल की। इस संबंध में एसडीओ भोलानाथ ने बताया कि किसी भी तरह के फाल्ट की सूचना को गंभीरता से लेते हुए उसे तत्काल सही करने के लिए बिजली कर्मियों को निर्देश दिया गया। गोशाला फीडर से जुड़े पश्चिमी रेलवे ढाले के पास रखे 400 केवीए के ट्रांसफार्मर का केबल जल गया था। उसे खोजने में बिजली कर्मियों को समय लगा है। अब वहां बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें