भाजपा कार्यालय में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस पर कार्यक्रम को संबोधित करते पूर्व प्
पडरौना। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्र हित में किए कार्य एवं उनके आदर्श लोगों के लिए प्रेरणादायी हैं। उनकी विचारधारा देश की एकता-अखंडता, सांस्कृतिक उत्थान, देश के नागरिकों का आर्थिक, शैक्षिक, सामाजिक व राजनीतिक उत्थान समाहित है।
ये बातें भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने कहीं। वे शुक्रवार को रविंद्र नगर स्थित भाजपा कार्यालय सभागार में आयोजित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस पर आयोजित गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने संविधान में अनुच्छेद 370 जोड़कर राष्ट्रीय अखंडता को गंभीर चोट पहुंचाने का प्रयास किया था। उस समय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने उद्योग एवं रसद मंत्री के पद त्यागपत्र देकर देश की अखंडता के लिए कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के लिए व्यापक आंदोलन शुरू किया। गोष्ठी को फाजिलनगर विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष जगदंबा सिंह, लल्लन मिश्र जयप्रकाश शाही, पूर्व विधायक दीपलाल भारती, बंका सिंह, जयप्रकाश उपाध्याय आदि ने संबोधित किया। गोष्ठी की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय और संचालन जिला महामंत्री सुदर्शन पाल ने किया।
इस दौरान राधेश्याम पांडेय, हरिशंकर राय, अवधेश प्रताप सिंह, रमेश सिंह, मनोज जायसवाल, विनोद भारती, विवेकानंद शुक्ल, रामगोपाल गुप्ता, अतुल श्रीवास्तव, रामसागर कुशवाहा, बलिराम यादव, धनंजय राय, विश्वरंजन कुमार आनंद, अमित राय आदि मौजूद रहे।