कसया। नगरपालिका परिषद कुशीनगर को स्वच्छ सर्वेक्षण 2025- 26 में अव्वल बनाने के लिए सफाई सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को संपन्न हुआ। जिसमें अध्यक्ष किरन जायसवाल और एक अंकिता शुक्ला के निर्देशन में आयोजित स्वच्छता प्रशिक्षण कार्यक्रम में आईईसी (सीटीयानी द सेल्यूशन) द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण ट्रेनिंग साफ सफाई, कचरे का पृथक करण, और परिवहन, स्वच्छता तक पहुंच, उपयोग किए गए जल प्रबंधन, डीजलजिंग सेवाओं का मशीनीकरण के बारे में प्रशिक्षकों ने बताया।