लक्ष्मीगंज। रामकोला चीनी मिल सभागार में बृहस्पतिवार को गन्ना पर्यवेक्षक और चीनी मिल कर्मियों का प्रशिक्षण हुआ। इसमें अधिकारियों ने गन्ना की होने वाली सर्वे के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डीसीओ हुददा सिद्दीकी ने बताया कि जिस गांव में सर्वे का कार्यक्रम हो उस गांव में तीन दिन पूर्व ही एसएमएस या प्रचार के माध्यम से किसानों को सूचना दी जाए, ताकि सर्वे के दौरान अधिक से अधिक किसान उपस्थित रहे। उन्होंने सर्वे स्लीप किसानों को मौके पर देने के निर्देश दिए। इसके बाद प्रशिक्षकों ने गनना सर्वेक्षण, पारिवारिक सटटा, नए मेंबर ,उपज बढ़ोतरी और ट्रेंच प्लाटिंग आदि की जानकारी दी।
इस दौरान प्रधान प्रबंधक यशराज सिंह, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद, उमेश, इन्ट् कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद