पडरौना। डायट सभागार में बृहस्पतिवार को जनगणना के तीसरे बैच का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। इसमें 250 शिक्षक भाग ले रहे हैं। उन्हें जनगणना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
प्रशिक्षक डायट प्रवक्ता अश्विनी सिंह ने बताया कि जनगणना दो चरणों में पूरा की जाएगी। पहले चरण में क्षेत्र का विभाजन, एचएलओ एप इंस्टॉल करना, मकानों का सूचीकरण और नजरी नक्शा तैयार करना शामिल है। जनगणना के दौरान प्रत्येक मकान को क्रम संख्या भी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि दूसरे चरण की मतगणना में आम जनता का पंजीकरण किया जाएगा, जिसमें 34 बिंदुओं पर जानकारी एकत्र कर उसे ऑनलाइन भरा जाएगा। पूरी प्रक्रिया एचएलओ एप के माध्यम से ही संपन्न कराई जाएगी। उन्होंने प्रतिभागियों को डाटा संकलन की प्रक्रिया, मोबाइल एप के प्रभावी उपयोग तथा त्रुटिरहित डाटा प्रविष्टि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान अरविंद पांडेय, अखलाख अहमद, धनंजय कुमार, धनंजय चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
मकान सूचीकरण व मकान गणना की दी गई जानकारी
पिपराघाट। सेवरही के एक निजी स्कूल में जनगणना के प्रथम चरण के तहत बृहस्पतिवार को मकान सूचीकरण व मकान गणना को लेकर प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। 22 मई से 20 जून तक चलने वाले जनगणना के प्रथम चरण के कार्य के लिए शिक्षक, शिक्षा मित्र व सचिव को प्रशिक्षित किया जा रहा है।
बृहस्पतिवार को शाकिर अली, सुनील सिंह, बनारसी शर्मा, राजेश मौर्या, अजय उपाध्याय, अनिल सिंह, गिरीश चंद श्रीवास्तव, श्रवण सिंह, इंतजार अहमद, विजय कुमार शर्मा ने प्रगणक व पर्यवेक्षकों को जनगणना की प्रक्रिया का व्यावहारिक ज्ञान दिया गया। इस दौरान भवन व परिवार की पहचान, भवन संख्या निर्धारण,जनगणना मकान के वर्गीकरण जैसे विषयों की जानकारी दी गई। इसमें दुदही, सेवरही व तमकुही ब्लॉक के 250 शिक्षक, शिक्षा मित्र व ग्राम सचिव प्रशिक्षण में शामिल हुए। इस मौके पर बीईओ अमितेश कुमार, लेखपाल संतोष गुप्ता, लेखपाल अश्विनी राय, लेखपाल राणाप्रताप सिंह,राजन राय, मनीष गिरी,अरुणेश चतुर्वेदी, धनंजय मिश्र, जनमेजय गुप्ता, अरविंद पांडेय, चंद्रजीत यादव, पुनीता राय, शोभा राय, अमरनाथ प्रसाद, निशांत विश्वास, आलोक रंजन, रामकृष्ण प्रताप, संजय कुमार यादव, मुहम्मद असलम, राजेश श्रीवास्तव, विपिन बिहारी चौबे आदि मौजूद रहे।