फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जनगणना के पहले बैच का प्रशिक्षण पूरा

Sun, 26 Apr 2026 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जनगणना के प्रथम चरण के तहत तहसील के तीन केंद्रों पर पहले बैच का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शनिवार को संपन्न हो गया। डायट, जेडीएस इंटरनेशनल स्कूल एवं उद्गम पब्लिक स्कूल में सुपरवाइजरों और प्रगणकों को जनगणना कार्य के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
विज्ञापन

तहसीलदार अभिषेक मिश्रा ने डायट, उद्गम पब्लिक स्कूल और जेडीएस इंटरनेशनल स्कूल में जनगणना प्रशिक्षण केंद्र का दौरा कर जानकारी ली। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना की जाएगी। इसके तहत प्रत्येक मकान का विवरण, उसकी स्थिति, उपयोग और अन्य आवश्यक आंकड़ों का संग्रह किया जाएगा, जिससे आगे होने वाली जनसंख्या गणना के लिए सटीक आधार तैयार होगा। प्रशिक्षण सत्रों में प्रतिभागियों को जनगणना प्रक्रिया, डेटा संग्रहण की विधि और तकनीकी पहलुओं की विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि इस बार जनगणना कार्य को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जाएगा।तहसीलदार अभिषेक मिश्रा ने सभी प्रशिक्षुओं को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए जनगणना कार्य को गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ पूरा करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें