फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात पुलिस ने की कार्रवाई

विज्ञापन
कसया में सड़क से अतिक्रमण हटवाती यातायात पुलिस। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
36 वाहनों का चालान, छह से जुर्माना वसूला
विज्ञापन

कसया। एसपी के निर्देश पर यातायात पुलिस ने रविवार को जागरूकता अभियान चलाया। वाहनों की जांच कर जुर्माना वसूला और सड़कों के किनारे अतिक्रमण को हटवाया।
टीएसआई परमहंस ने बताया कि सड़कों पर चलते समय यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। यातायात नियमों के उल्लंघन से ही अधिकांश दुर्घटनाएं होती हैं। चार पहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से सीट बेल्ट बांधें और बाइक चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करें, ताकि दुर्घटना के समय जान बच सके। इसके बाद उन्होंने गांधी चौक, रोडवेज, गोला बाजार आदि स्थानों पर यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए अतिक्रमण हटवाया और सीटबेल्ट, हेलमेट आदि का प्रयोग न कर यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 36 वाहनों का चालान किया। छह वाहनों से 25 सौ रुपये जुर्माना वसूला। उन्होंने बताया कि इस तरह का अभियान आगे भी चलता रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें