फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: शहर में ध्वस्त दिखी ट्रैफिक व्यवस्था, भारी वाहनों के रोक के बावजूद लगा जाम

Fri, 27 Oct 2023 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़कों पर खड़े होते हैं वाहन, जाम की वजह से राहगीरों की बढ़ी मुश्किलें
विज्ञापन

-रामकोला रोड, कोतवाली रोड, सुभाष चौक, धर्मशाला रोड, तिलक चौक पर लगा जाम

पडरौना। ध्वस्त ट्रैफिक प्लान और होमगार्डों की लापरवाही से शहर में आने वाले राहगीरों को जाम में घंटों परेशान होना पड़ रहा है। शहर के कई सड़कें वाहन स्टैंड बन गई हैं और रोक के बावजूद मालवाहन भी घुस जा रहे हैं। बुधवार को मुख्य मार्ग के अलावा शहर के अंदर की सड़कों पर जाम में जूझते राहगीर नजर आए। सुभाष चौक और नहर के पास छोड़ कही पर भी ट्रैफिक सिपाही तो दूर होमगार्ड तक नजर नहीं आए।
सुभाष चौक पर सुबह 11 बजे ई-रिक्शा खड़ा कर चालक सवारी बैठाने में मशगूल रहे, सामने से आ रही रोडवेज की बस भी सवारी बैठाने के लिए सड़क पर रूकी थीं। इसकी वजह से रामकोला रोड पर जाम में फंसे लोग परेशान दिखे। वाहनों के हार्न की शोर सुनने के बाद कुछ दूरी पर बैठा होमगार्ड आया और एक ई-रिक्शा चालक से आग्रह करते हुए आगे बढ़ाने की बात कही। तब जाकर जाम खत्म हुआ और आधे घंटे तक राहगीरों को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

000
मालवाहन की वजह से धर्मशाला रोड में लगा जाम
दोपहर 12.30 बजे रोक के बावजूद उधर से गुजर रहे मालवाहन की वजह से धर्मशाला रोड में जाम लग गया था। इसके अलावा सड़क के दोनों तरफ दुकानों के सामने बाइकें खड़ी थी। इतना ही नहीं सड़क पर ही एक दुकानदार जनरेटर लगा रखा था।
विज्ञापन

जाम में फंसे राहगिर रामकृपाल सैनी, कृपाशंकर कुशवाहा, मथुरा राजभर ने बताया कि यह एक दिन का नहीं है हर रोज ऐसे ही जाम धर्मशाला रोड में लगता है। शहर का यह प्रमुख मार्ग भी है। बावजूद एक होमगार्ड तक तैनात नहीं दिखा। दोपहर 1.10 बजे तिलक चौक पर भी जाम लगा था। रोड के दोनों तरफ लोग वाहन खड़ा कर दुकानों में सामान की खरीदारी करने चले गए थे। कोतवाली रोड में दिन में 2 बजे करीब 25 मिनट तक जाम लगा था। इसके अलावा जटहा रोड और सदर तहसील के पास जाम की वजह से राहगिरों को दो चार होना पड़ा। शहर में जाम की वजह ई-रिक्शा वालों की मनमानी नजर आई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें