फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ओवरब्रिज से आवागमन शुरू, गोरखपुर की राह हुई आसान

Sat, 29 Nov 2025 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। कस्बा के रेलवे क्रासिंग पर बने ओवरब्रिज से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शुक्रवार को लोकार्पण कर लोगों के आवागमन के लिए खोल दिया गया। इस ओवरब्रिज से आवागमन शुरू होने के साथ क्षेत्र के लोगों को न केवल जाम से निजात मिलेगी, बल्कि पड़ोसी जिला महराजगंज और गोरखपुर से व्यापारिक गतिविधियां भी अब तेज हो जाएंगी।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि सरकार ने यह संकल्प लिया है कि जब तक ग्रामीण और छोटे शहरों को मुख्य सड़क से नहीं जोड़ा जाएगा। तब तक देश और प्रदेश का विकास तेजी से नहीं होगा। सरकार सपने को आगे ले जाने के लिए सड़क और अन्य लोक कल्याणकारी योजनों से समाज के सभी लोगों को जोड़ रही है। ओवरब्रिज चालू होने से जिले के अलावा महराजगंज और गोरखपुर जनपद आपस में जुड़ेंगे।
रामकोला विधायक विनय प्रकाश गौड़ ने कहा कि ओवरब्रिज निर्माण से पहले कप्तानगंज कस्बा दो हिस्सों में बटा था। बार-बार रेलवे क्रासिंग बंद होने के जाम की समस्या से लोग परेशान हो रहे थे। अब लोगों को इस समस्या से हमेशा के लिए निजात मिल जाएगा। लोकार्पण कार्यक्रम को नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय खेतान, भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, हाटा विधायक मोहन वर्मा, पडरौना विधायक मनीष जायसवाल, सोनू खेतान, संजय सिंह मुन्ना, राम प्रताप सिंह, राम गोपाल गुप्ता, हरेराम गुप्ता आदि ने संबोधित किया। इस दौरान ब्लाॅक प्रमुख विशाल सिंह, रामअनुज मिश्रा, संजय यादव, आनंद मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन






कप्तानगंज की बढ़ेगी कनेक्टिविटी

कप्तानगंज। रेलवे क्राॅसिंग कस्बा के बीच से होकर गुजरती है। इसके दोनों तरफ लोगों का घर है। रेलवे क्रासिंग को बार-बार बंद होना और ओवरब्रिज निर्माण कार्य होने के चलते लोगों की आपस में कनेक्टिविटी कटी हुई थी। ओवरब्रिज चालू होने से अब कस्बा का व्यापार और तेजी से बढ़ेगा। कस्बा के रमेश अग्रहरि, संतोष जायसवाल, माधव सिंह, श्याम सिंह, मुलायम खरवार, रामप्रीत गुप्ता, योगेंद्र सिंह, गौरी शंकर वर्मा, परमजीत सिंह, पप्पू मिश्रा आदि व्यापारियों ने कहा कि व्यापारिक गतिविधिया ओवरब्रिज निर्माण होने से करीब 20 प्रतिशत बढ़ जाएगी। पहले लोग कस्बा में आने से परहेज करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें