फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: उल्टी दिशा में आवागमन बन रहे हादसों के सबब

Mon, 13 Jul 2026 02:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरा कनक। पटहेरवा क्षेत्र के काजीपुर चौराहे से आगे तमकुही व बिहार जाने वाले वाहन विपरीत लेन से चल रहे हैं। विपरीत लेन से वाहनों का आवागमन हादसों का सबब बना हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि एनएचएआई व जिम्मेदारों को इस समस्या से अवगत कराए जाने के बाद भी कोई समाधान नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पटहेरवा क्षेत्र में फोरलेन के रास्ते बिहार की तरफ जाने वाले वाहन सस्ता तेल भरवाने के लिए काजीपुर तिराहे से प्रतिदिन विपरीत लेन से चल रहे हैं। काजीपुर चौराहे से महुअवा कांटा के पास क्रासिंग है, जहां पहुंच कर सही लेन में चले जाते हैं। जबकि महुअवा कांटा ब्लैक स्पॉट चिह्नित है। महुअवा निवासी ब्रजेश सिंह, शिवशंकर तिवारी, मीरहसन खान ने समस्या को दूर कराने की मांग की है। इस संबंध में एनएचएआई के जेई चिन्मय दूबे ने कहा कि विपरीत लेन से आवागमन करने वाले वाहनों को रोका जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें