फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवागमन सामान्य, बूथ रहे गुलजार

Thu, 30 Nov 2017 12:20 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
गांवों से कम निकले लोग। - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
विज्ञापन
पडरौना।  निकाय चुनाव के दिन सड़कों पर आवागमन सामान्य रहा। बूथों और उसके आस-पास की सड़कें लोगों से गुलजार रहीं। नगर में चुनाव होने के कारण बाजार समेत अन्य कार्यों के लिए गांवों से लोग कम ही आए। मतदाता पैदल या अपने निजी वाहनों से बेरोकटोक बूथ तक पहुंचे और मताधिकार का प्रयोग किया। 
विज्ञापन


जिला मुख्यालय होने के चलते पडरौना शहर में हर दिन रामकोला रोड, कसया रोड, कठकुईयां रोड, धर्मशाला रोड, कोतवाली रोड, बाईपास रोड, जटहां रोड आदि पर जाम जैसी स्थिति रहती है लेकिन मतदान के दिन वाहनों की संख्या कम होने से कहीं भी जाम की स्थिति नहीं रही।
दिन भर शहर की सड़कों पर भारी वाहन तो नजर नहीं आए लेकिन बाइक व अन्य निजी वाहन चलते रहे। बूथों पर पूरे दिन वोटरों की गहमा गहमी बनी रही। जूनियर हाईस्कूल और गोस्वामी तुलसीदास इंटर जैसे बूथों के बाहर समर्थकों की भीड़ भी लगी रही। लोग चुनावी चर्चाओं में व्यस्त रहे।
विज्ञापन

बाक्स----
प्रमुख मार्गों पर रही बैरिकेडिंग
निकाय चुनाव को शांति पूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस ने प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग कर भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित कर दिया था। हालांकि लोगों की आवाजाही पर कहीं कोई रोक नहीं थी। इसके बावजूद पहले से रोक की जानकारी होने के कारण बिना जरूरी कार्य के लोग जिला मुख्यालय नहीं आए। इस कारण बाजारों में चहल-पहल कम थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें