फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: आज शहर में बदली रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था

Sun, 12 Oct 2025 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। पीसीएस प्री परीक्षा के लिए रविवार को जिला प्रशासन ने कड़ी व्यवस्था की है। यातायात पुलिस की ओर से भी रूट डायवर्जन प्लान लागू रहेगा। शहर में कार समेत भारी वाहनों की नो एंट्री रहेगी। शहर की संकरी गलियों में जाम लग सकता है। इसलिए यातायात पुलिस ने यह कदम उठाया है। हालांकि अभ्यर्थियों के वाहन परीक्षा केंद्र से दो सौ मीटर पहले तक जा सकेंगे। वाहनों को डायवर्ट कर शहर के चारों तरफ बाईपास होकर गुजारा जाएगा।
विज्ञापन

जगह-जगह बैरियर लगाकर वाहनों को रोका जाएगा। टीआई सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि शहर में उदित नारायण इंटर कॉलेज में दो और उदित नारायण पीजी कॉलेज में दो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी रेलवे स्टेशन के पास बगीचे और माल गोदाम के पास अपने वाहन खड़े करेंगे । जबकि गोस्वामी तुलसी इंटर कॉलेज और स्योबाई कमला देवी कन्या इंटर कॉलेज में बने परीक्षा केंद्र पर जाने वाले अभ्यर्थी सुभाष चौक के पास गन्ना समिति कार्यालय परिसर में अपना वाहन खड़ें करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें