फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: व्यापारियों ने किया प्रदेश उपाध्यक्ष का स्वागत

Tue, 02 Jul 2024 04:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड। सेवरही के व्यापारी नेता विजय देवड़ा लगातार सातवीं बार उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत हुए हैं। मनोनयन के बाद सोमवार की सुबह लखनऊ से तमकुहीरोड पहुंचे तो व्यापारियों ने रेलवे स्टेशन पर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

विजय देवड़ा ने कहा कि व्यापारियों के सामने अनेक चुनौतियां हैं। उनसे व्यापारियों को एकजुट होकर निपटना है। इसके पहले व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अमरनाथ पांडेय, जिला मंत्री अजय वर्मा, नगर अध्यक्ष छोटेलाल वर्मा, विजय तुलस्यान, दुर्गेश बरनवाल, धर्मेंद्र मद्धेशिया आदि ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान धर्मनाथ वर्मा, दिलीप मद्धेशिया, धीरज वर्मा, हरेंद्र तिवारी, मोहम्मद गफूर, व्यास सिंह, उमेश चंद्र पांडेय, पंकज देवड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें