बोदरवार। बाजार के सेंट्रल बैंक के पास लगे ट्रांसफार्मर का केबल में एक सप्ताह पहले फाल्ट हो गया। इसके बाद से ही बाजार में बिजली आपूर्ति बाधित है। नाराज लोगों ने सोमवार को ट्रांसफार्मर के पास प्रदर्शन कर शीघ्र बिजली आपूर्ति शुरू कराने की मांग की।
प्रदर्शन कर रहे दुर्गेश कन्नौजिया, मोनू सिंह, बबलू प्रजापति, महेेंद्र, विश्वंभर प्रसाद आदि ने बताया कि एक सप्ताह से बाजार में बिजली आपूर्ति बाधित है। इसको सही करने के लिए बिजली निगम के कर्मचारियों से कई बार शिकायत की गई, लेकिन उनकी तरफ से अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। बिजली नहीं होने से लोग उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं। इन लोगों ने चेताया कि यदि शीघ्र बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान विनोद कुमार, कन्हैया, काशी प्रसाद, रामजी, शोभी निषाद, सरस्वती देवी, सबिता, आद्या प्रसाद आदि मौजूद रहे।