फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: व्यापारियों ने किया प्रदेश मंत्री का स्वागत

Sun, 04 Aug 2024 03:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड। वैश्य व्यापारी महासभा के प्रदेश महमंत्री शनिवार को निर्वाचित होने के बाद शुक्रवार की रात पहली बार सेवरही पहुंचे। उन्हें कस्बा के व्यापारियों ने माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

स्वागत से अभिभूत प्रदेश महामंत्री अमरनाथ गुप्ता ने कहा कि संगठन की तरफ से मिली जानकारी निभाने में पीछे नहीं हटूंगा। व्यापारियों के हितों की रक्षा करना उनकी प्राथमिकता में है। इसलिए सड़क से सदन तक आंदोलन करना पड़े तो तन, मन, धन लगाकर संघर्ष किया जाएगा। स्वागत कार्यक्रम को कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक अजय कुमार लल्लु, केन यूनियन के पूर्व अध्यक्ष बासुदेव रौनियार, पूर्व चेयरमैन श्यामसुंदर विश्वकर्मा, राधे रौनियार, लवकुश गुप्ता, सत्यप्रकाश जायसवाल आदि ने संबोधित किया।
इस दौरान बैजनाथ वर्मा, गोविंद रौनियार, नीरज जायसवाल, रामप्रसाद जायसवाल, कमलेश मद्धेशिया, विजय रौनियार, अरविंद मद्धेशिया, बृजेश जायसवाल, सोनू कुशवाहा, अजय मद्धेशिया, राजन सोनी, बृजेश जायसवाल, त्रिलोकी गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें