पकड़ियार बाजार। क्षेत्र के गड़हिया बसंतपुर निवासी 22 वर्षीय युवक की शनिवार को बंगलूरू में मकान पर कार्य करते समय दसवीं मंजिल से गिरने से मौत हो गई।
सूर्यनरायण टोला निवासी उमाशंकर चौबे का पुत्र सुशील एक सप्ताह पहले घर की माली हालत को देखकर बंगलूरू रोजगार के लिए गया था। वहीं पर भवन निर्माण के कार्य में दिहाड़ी कर रहा था। परिवार के मुताबिक, शनिवार को कार्य करते समय संतुलन बिगड़ जाने के चलते दसवीं मंजिल से नीचे गिर गया। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। बंगलूरू में दूसरे इलाके में रह रहे बड़े भाई राहुल ने परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दी। युवक की मौत की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पड़ोस के लोग परिवार के लोगों को ढांढ़स बंधाते रहे। बंगलूरू पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर बड़े भाई को सौंप दिया है। परिवार के लोगों के मुताबिक छोटा बेटा अरुण भी बंगलूरू में रहता है। वहीं पर रविवार को दाह-संस्कार किया जाएगा।