कप्तानगंज। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की तरफ से रविवार को कप्तानगंज एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। इसमें होली त्योहार के दिन मंगलवार को खुले में मांस बिक्री पर रोक लगाने की मांग की गई।
व्यापार मंडल के अध्यक्ष रमेश अग्रहरि की अगुवाई में एसडीएम योगेश्वर सिंह को सौंपे गए ज्ञापन में व्यापारियों ने कहा कि होली का त्योहार मंगलवार को मनाया जाएगा। इस दिन खुले में बिक्री होने वाले मांस की बिक्री पर रोक लगाई जानी चाहिए। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष रमेश अग्रहरि, महामंत्री संतोष जायसवाल, कोषाध्यक्ष मणिचंद्र वर्मा, मनोज उपाध्याय, प्रदीप केजरीवाल, हरिश्चंद्र अग्रहरि, भानू सिंह, अरविंद्र अग्रहरी, राजेश वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद