फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: व्यापारियों को दी गई जीएसटी के नए प्रावधानों की जानकारी

Sat, 06 Jun 2026 02:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड। सेवरही के ब्लाॅक परिसर में शुक्रवार को जीएसटी-व्यापारी संवाद का आयोजन किया गया। व्यापारियों की कर संबंधी समस्याओं, जीएसटी के नवीन प्रावधानों व जीएसटी पोर्टल अपडेट किए जाने पर चर्चा की गई। व्यापारियों ने बिना खाता बही की जीएसटी सीमा डेढ़ करोड़ से बढ़ा कर पांच करोड़ कराने की मांग की।
विज्ञापन

डिप्टी कमिश्नर राजेश यादव, जितेंद्र कुमार, विकास विक्रम सिंह, अशोक पांडेय ने व्यापारियों की कर संबंधी समस्याओं, जीएसटी के नवीन प्रावधानों, जीएसटी पोर्टल से जुड़ी समस्याओं के साथ अन्य विषयों पर विस्तार से चर्चा की। व्यापारियों ने कहा कि जीएसटी 2017 में लागू हुई थी। उस समय सामान की कीमतें आज की तुलना में काफी कम थीं। वही कीमतें आज दोगुना से तीन गुना बढ़ चुकी हैं। ऐसे में बिना खाता बही के जीएसटी की सीमा डेढ़ करोड़ से बढ़ा कर पांच करोड़ किया जाना जरूरी है। कार्यक्रम में व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय देवड़ा, जिलाध्यक्ष अमरनाथ पांडेय, सुग्रीव मद्धेशिया, दुर्गेश बर्नवाल, विश्वबंधु जायसवाल, पंकज सर्राफ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें