फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: व्यापारियों ने ट्रेन के ठहराव की मांग की

Tue, 19 Nov 2024 02:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्मीगंज। व्यापारियों ने रेलवे प्रबंधन को मांग पत्र भेजा है। लक्ष्मीगंज रेलवे स्टेशन पर गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव कराने की मांग की है।
विज्ञापन

उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष पंकज पोद्दार, दीपक अग्रवाल, संजय अग्रवाल, मनोज अग्रवाल आदि ने कहा है कि गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन पाटलिपुत्र से 3:15 बजे चलकर गोपालगंज, थावे, कप्ताजगंज होते रात 11:50 पर गोरखपुर जंक्शन पहुंचती है। यह ट्रेन रामकोला रेलवे स्टेशन पर रात 9:54 बजे पहुंचती है।
विज्ञापन

ट्रेन का ठहराव लक्ष्मीगंज स्टेशन पर नहीं है। क्षेत्र के पगार, रामपुर भाठ, सपहा, महुअवा, कुर्मीपट्टी, पचफेडा, दीउलिहा मनिया छपरा, लालाछपरा, फुलवरिया, चंदरपुर आदि गांव के लोग ट्रेन पकड़ते हैं। कई लोगों का इलाज गोरखपुर एम्स और मेडिकल कॉलेज में चलता है, इसलिए लोगों को मजबूरी में प्राइवेट वाहनों से यात्रा करनी पड़ती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें