फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ट्रैक्टर-ट्राॅली ने साइकिल सवार बालक को कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो है।
विज्ञापन

- ट्राॅली पर सेटरिंग का सामान लेकर जा रहे चालक पर लापरवाही का आरोप, गांव वालों ने रोका शव
संवाद न्यूज एजेंसी

मंसाछापर। जटहां बाजार थाना क्षेत्र के पुर्नहां मिश्र गांव में सोमवार की शाम साइकिल सवार बालक को ट्रैक्टर ने कुचल दिया। दुर्घटना के बाद घटना स्थल पर चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। नाराज गांव वालों ने कार्रवाई की मांग को लेकर एक घंटे तक शव रोके रखा। आश्वासन के बाद गुस्साए लोग शांत हुए। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पुर्नहां मिश्र गांव निवासी अशोक गुप्त का 12 वर्षीय बेटा हिमांशु गांव के चौराहे पर साइकिल से गया था। शाम करीब 6.30 बजे लौटते समय सामने से सेटरिंग का सामान लेकर आ रहे ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आ गया। दुर्घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। कुछ देर बाद पहुंची पुलिस को नाराज लोगों ने शव लेने से रोक दिया और ट्रैक्टर चालक पर कार्रवाई की मांग करने लगे। लोगों का आरोप है कि चालक की लापरवाही से दुर्घटना हुई है। एक घंटे बाद पहुंचे एसओ ने कार्रवाई का आश्वासन दिया, इसके बाद लोगों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जाने दिया। एसओ राजकुमार बरवार ने बताया की ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया गया है। केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
घर का इकलौता चिराग बुझा
12 वर्षीय हिमांशु इकलौता मां-बाप का बेटा था। इससे छोटी इसकी दो बहनें हैं। इसकी मौत की खबर से गांव का माहौल गमगीन हो गया। घर वालों के चीख पुकार से लोगों की आंखें भर आईं। घर वालों को क्या पता कि बाजार जा रहा इकलौता बेटा काल के गाल में समा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें