फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: गड्ढे में पलटा ट्रैक्टर, दबकर चालक की मौत

Sun, 09 Jun 2024 03:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अहिरौली बाजार। थाना क्षेत्र के गांव रोहुआ मछरगावां में शुक्रवार को ट्रैक्टर पलटने से गंभीर रूप से घायल चालक की मौत हो गई। चालक बिहार प्रांत के पश्चिमी चंपारण का रहने वाला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बिहार प्रांत के पश्चिमी चंपारण जिले के बगहा थाना निवासी 40 वर्षीय प्रमोद यादव अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के रोहुआ मछरगावा गांव निवासी धर्मेंद्र गुप्ता के घर पर रहकर ट्रैक्टर चलाता था। शुक्रवार को मकान की छत की ढलाई करने वाली मशीन जोड़ने में ट्रैक्टर से मदद कर रहा था। इस दौरान ट्रैक्टर गड्ढे में पलट गया। ट्रैक्टर में दबकर चालक प्रमोद यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। किसी तरह लोगों ने उसे बाहर निकाला और हाटा के निजी अस्पताल में ले गए। इलाज के बाद तबीयत में सुधार होने पर चालक को घर लेकर आए, लेकिन देर रात को दिक्कत होने पर लोग उसे हाटा सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची अहिरौली बाजार पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत हुई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें