फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Sun, 09 Jun 2024 03:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरा बाजार। ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आने से घायल बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज में कराया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसा शुक्रवार की देर शाम हुआ।
विज्ञापन

देवताहांबाली के टोला घोठ्ठा निवासी 29 वर्षीय राकेश चौहान बाइक से रायपुर बाजार से अपने घर जा रहे थे। बाइक पर घोठ्ठा टोला निवासी वर्मा चौहान और रायपुर खोपा निवासी राहुल चौहान भी सवार थे। बाजार से कुछ ही दूर आगे बढ़े थो कि मिट्टी गिराकर लौट रहे ट्राली ट्रैक्टर ने चपेट में ले लिया। हादसे में राकेश चौहान की मौत हो गई। इसकी खबर मिलते ही घर वालों में चीख-पुकार मच गई। राकेश चौहान की माता सुमित्रा और पत्नी ज्ञानमती व बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। घायल वर्मा चौहान और रायपुर खोपा निवासी राहुल चौहान को जिला अस्पताल में हालत गंभीर देख डाक्टरों ने गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां दोनों का इलाज चल रहा है। इंस्पेक्टर हर्षवर्धन सिंह ने बताया की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीड़ित परिवार की ओर से कोई तहरीर अभी नहीं मिली है। बाइक और ट्रैक्टर-ट्राॅली को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें