फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: स्टेयरिंग फेल होने से पलटा ट्रैक्टर, चालक समेत दो लोग दबे

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगुआ बाजार। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के डूभा के पास बृहस्पतिवार की शाम तेज रफ्तार में जा रहे ट्रैक्टर का स्टेयरिंग फेल हो गया है। इससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ढे में पलट गया। इसके चपेट में आने से ट्रैक्टर चालक और उस पर बैठा एक व्यक्ति दब कर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को सीएचसी तमकुहीराज भेजवाया, जहां उनकी हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

तमकुहीराज थाना क्षेत्र के डूभा हरखौली टोला निवासी में ट्रेक्टर चालक 26 वर्षीय सत्यप्रकाश कुशवाहा गांव के 28 वर्षीय रंजीत कुशवाहा के साथ सेवरही चीनी मिल से गन्ना गिराकर घर आ रहे थे। अभी वे डूभा गांव के पास पहुंचे ही थे कि ट्रैक्टर का स्टेयरिंग फेल हो गया, जिससे टैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक गड्ढ़े में पलट गया। इसके चपेट में आने से चालक समेत दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोगों ने किसी तरह ट्रैक्टर के नीचे दबे दोनों लोगों का निकालकर सीएचसी तमकुही भेजवाए, जहां उनकी हालत गंभीर देख प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें