फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर: ट्रैक्टर पलटा, दबने से किसान की मौत

Wed, 08 Feb 2023 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर पलटा, दबने से किसान की मौत
विज्ञापन

- बुधवार भोर में गन्ना लादने खेत में ले जाया जा रहा था वाहन
- कोहरे की वजह से हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
हाटा। बुधवार भोर में गन्ना लादने के लिए खेत में ले जाया जा रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चला रहे किसान बबलू यादव (27) की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की जानकारी लोगों को सुबह हुई। बबलू की मौत से उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वह अपने मां-पिता की इकलौती संतान थे। हाटा कोतवाली क्षेत्र के सकरौली गांव निवासी बबलू सिंह का खेत देवकी देवी डिग्री कॉलेज के पास है। खेत में गन्ने की फसल चीनी मिल पर भेजने के लिए काटी गई थी। गन्ना लादने के लिए वह बुधवार भोर में करीब चार बजे बबलू यादव की ट्रैक्टर-ट्राॅली लेकर खेत में जा रहे थे। वह देवकी देवी डिग्री कॉलेज के पास पहुंचे ही थे कि ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर बगल के खेत में पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे बबलू यादव दब गए। कोहरा होने से हुई दुर्घटना की जानकारी किसी को नहीं हो सकी। सुबह जब खेत की तरफ कुछ लोग गए तो देखा कि ट्रैक्टर पलटा है, इस पर शोर मचाया। किसी तरह से बबलू को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। दुर्घटना की सूचना पाकर परिवार के लोग भी पहुंच गए। इस संबंध में हाटा कोतवाल निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें