फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर: सड़क दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक की मौत

Tue, 14 Feb 2023 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। यूपी-बिहार सीमा पर सोमवार की भोर में ट्रैक्टर-ट्राॅली की दूसरे वाहन से टक्कर हो गई। ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। अज्ञात वाहन चालक पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

सोमवार की भोर में बिहार के बगहा क्षेत्र के रामपुर नयागांव निवासी रविंद्र कुमार सिंह (35) ट्रैक्टर-ट्राॅली पर धान लाद करके कुशीनगर आ रहे थे। वह खड्डा थाना क्षेत्र के सालिकपुर पुलिस चौकी और बिहार सीमा के दिल्ली कैंप के बीच पहुंचे थे। उसी बीच दूसरे वाहन ने ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी। इसमें चालक रविंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। किसी राहगीर ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने एंबुलेंस से उनको तुर्कहां सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें