फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर: संजय नायक पीडी और प्रभात द्विवेदी बने डीसी मनरेगा

Mon, 13 Feb 2023 11:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले में रिक्त चल रहे डीआरडीए के परियोजना निदेशक और उपायुक्त श्रम एवं रोजगार के पदों पर शासन ने तैनाती कर दी है।
विज्ञापन

डीएम प्रेम रंजन सिंह ने बताया कि सांसद निधि में कमीशन मांगे जाने के आरोप में तत्कालीन परियोजना निदेशक सुरेंद्र गुप्त को शासन ने निलंबित कर दिया था। जिसकी वजह से पद रिक्त चल रहा था। शासन ने संजय कुमार नायक को जिले में परियोजना निदेशक के पद पर तैनाती दी है। संजय कुमार नायक खंड विकास अधिकारी संभल में तैनात थे, उन्हें प्रोन्नति मिलने के बाद शासन ने यहां पीडी के पद पर तैनात किया है।
विज्ञापन

इसी तरह उपायुक्त श्रम एवं रोजगार का पद लंबे समय से रिक्त चल रहा था। इसका प्रभार डीसी एनआरएलएम जीशान रिजवी को सौंपा गया था। बांदा जिले में खंड विकास अधिकारी पद पर तैनात प्रभात कुमार द्विवेदी को प्रोन्नति मिलने के बाद शासन ने उन्हें जिले में उपायुक्त श्रम एवं रोजगार के पद पर तैनाती दी है। डीएम ने बताया कि रिक्त पीडी और डीसी मनरेगा के पदों पर तैनाती होने से विकास का पहिया आगे बढेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें