तमकुहीरोड। सेवरही के महाराणा प्रताप चौक के पास मंगलवार को रात करीब 9:30 बजे एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया। इससे ट्रैक्टर चालक राजेश कुशवाहा (35) पुत्र नगीना कुशवाहा निवासी मठिया गुरवलिया थाना तुर्कपट्टी ट्रैक्टर से गिरकर घायल हो गया। इससे उसकी कमर व सिर पर चोट आई है। ट्रैक्टर के तेज टक्कर की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और लोगों की मदद से उसे सेवरही सीएचसी भिजवाया गया। वहां सीएचसी चिकित्सक डाॅ. सुनील कुमार मौर्य ने घायल का प्राथमिक इलाज करने के बाद उनके परिजनों के साथ मेडिकल कॉलेज पडरौना के लिए रेफर कर दिया।